दिन दहाड़े दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा टोटो चालक से नगदी व मोबाइल लूटा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :07 Apr 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
दिन दहाड़े दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा टोटो चालक से नगदी व मोबाइल लूटा

फलका थाना क्षेत्र पकड़िया गांव के समीप गैस गोदाम स्थित स्टेट हाइवे 77 पर दिन-दहाड़े टोटो चालक को दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर पांच हजार नगद व मोबाइल छीन लिया.

विज्ञापन

फलका पुलिस ने लूटे पांच हजार नगद, मोबाइल किया बरामद

बाइक के साथ दोनों बदमाशों को किया गिरफ्तार

फलका. फलका थाना क्षेत्र पकड़िया गांव के समीप गैस गोदाम स्थित स्टेट हाइवे 77 पर दिन-दहाड़े टोटो चालक को दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर पांच हजार नगद व मोबाइल छीन लिया. पीड़ित टोटो चालक के आवेदन पर फलका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकरिया पेट्रोल पंप के समीप से बाइक सवार दो बदमाश होमगार्ड जवान का पुत्र गौतम यादव पकरिया निवासी उज्जवल कुमार शर्मा गोविंदपुर निवासी को रविवार को शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही लूटे हुए नगद पांच हजार व मोबाइल को भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया. फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक टोटो चालक से हथियार का भय दिखाकर फलका गैस एजेंसी के समीप पांच हजार नगद और मोबाइल छीन लिया. पीड़ित टोटो चालक वाहिद नगर महेशपुर निवासी इंतसर आलम के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की ही शाम पांच बजे पकरिया पेट्रोल पंप समीप से बाइक सवार दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. तलाशी लेने पर लूटे हुए नगद मोबाइल बरामद कर लिया गया. साथ ही लूट में शामिल बाइक को भी बरामद किया गया. दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद दोनों अपराधी गौतम यादव पकरिया निवासी और उज्जवल कुमार शर्मा गोविंदपुर निवासी को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया है. गौतम यादव पकरिया निवासी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल गया था. तीन घंटे के अंदर दोनों अपराधी को गिरफ्तार करने पर फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, राजू कुमार, बृजेश झा, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन