ट्रैक्टर से दुर्घटना में दो मासूम की मौत मामले को पंचायत कर किया रफा-दफा

ट्रैक्टर से दुर्घटना में दो मासूम की मौत मामले को पंचायत कर किया रफा-दफा
कदवा कदवा थाना क्षेत्र के तेतलिया पंचायत की उफरैल में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से कल दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम पसरा है. मामले में 24 घंटे बीत जाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी. सूत्रों के अनुसार पंचायती कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है जबकि करीब तीन से चार वर्ष आयु के दो छोटे बच्चे ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गये थे. इतनी बड़ी घटना की प्राथमिकी नहीं दर्ज होना मामले को लीपापोती करने की ओर इशारा करता है. हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










