मनिहारी एफसी की टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फुटबाॅल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

फुटबाॅल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा
फोटो 41 कैप्शन- विजयी टीम को शील्ड देते अतिथि. प्रतिनिधि,मनिहारी मनिहारी के कांटाकोश रेलवे मैदान में मदन मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मनिहारी एफसी व अंबाडीहा के बीच खेला गया. एफसी की टीम ने पेनाल्टी शूट में अंबाडीहा को 7 – 6 से पराजित किया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि ने विजयी टीम और उपविजेता टीम को शील्ड दिया. नगद राशि भी दिया गया. कांटाकोश स्पोर्टस क्लब की ओर से आयोजन किया गया था. मौके पर पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन, नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, कांग्रेस युवा नेत्री मीनाक्षी श्वेता, जिला पार्षद फुलमनी हेम्ब्रम, खुर्शीद, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्रभानु गुप्त आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










