दिव्यांगजनों के लिए प्रखंड स्तर पर लगाया जायेगा कैंप

Updated at : 02 Apr 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांगजनों के लिए प्रखंड स्तर पर लगाया जायेगा कैंप

दिव्यांगजनों के लिए प्रखंड स्तर पर लगाया जायेगा कैंप

विज्ञापन

– 13 अप्रैल को आजमनगर व 28 को बारसोई में लगेगा कैंप, डीएम के निर्देश पर हो रही पहल कटिहार जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में दिव्यांग जनों के यूडीआईडी व दिव्यांग ता प्रमाणीकरण को लेकर प्रखंड स्तर में चरणबद्ध रूप से शिविर आयोजित की जायेगी. शिविर के आयोजन को लेकर सिविल सर्जन ने आदेश जारी किया है. सीएस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समाज कल्याण विभाग, बिहार पटना की ओर से प्रखंड स्तर पर लंबित यूडीआईडी आवेदन की सूची उपलब्ध करायी गयी है. जिसके त्वरित निष्पादन एवं यूडीआईडी कार्ड से आच्छादित करने के लिए डीएम द्वारा प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन करने को लेकर निर्देशित किया गया है. लंबित आवेदन की संख्या के अनुसार प्रखंड स्तर पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाना है. जिसमें लंबित आवेदन एवं नये आवेदन का पंजीकरण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करना है. इसके आलोक में प्रथम चरण में जिले के दो प्रखंड में दिव्यांगता शिविर आयोजित की जायेगी. सीएस की ओर से जारी पत्र के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में 13 अप्रैल को दिव्यांग ता शिविर आयोजित की जायेगी. जबकि 28 अप्रैल को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में शिविर आयोजित की जायेगी. शिविर की महत्ता को देखते हुए सीएस ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देशित किया है कि उपाधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रोस्टर अनुसार शिविर स्थल पर अपने स्वास्थ्य केन्द्रों के चिन्हित दिव्यांगों के फोटो, नाम, उम्र सहित जरूरी जानकारी को रजिस्टर में संग्रहण अचूक रूप से करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. साथ ही निर्धारित तिथियों में पर्याप्त कर्मियों व डाटा आपरेटर की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे. जवाबदेह कर्मी निबंधन एवं संग्रहण कार्य कराने पश्चात दस्तावेज उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें. आदेश में कहा गया है कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सको को निर्देश दिया है कि वे शिविर स्थल पर निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगें. साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार से शिविर स्थल पर विलंब की स्थिति में संबंधित चिकित्सक की जिम्मेवारी मानी जायेगी. शिविर स्थलों पर जाने-आने के लिए वाहन की व्यवस्था सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति की जायेगी. शिविर समाप्ति उपरांत लंबित आवेदन की समीक्षा जिला स्तर से की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन