नव-संकल्प महासभा को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान तेज

Updated at : 18 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
नव-संकल्प महासभा को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान तेज

नव-संकल्प महासभा को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान तेज

विज्ञापन

प्रचार रथों को पार्टी की ओर से झंडी दिखाकर किया गया रवाना कटिहार पूर्णिया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित होने वाले नव-संकल्प महासभा को सफल बनाने को जिलाध्यक्ष संगीता देवी के नेतृत्व में हृदय गंज स्थित लोजपा कार्यालय से दर्जनों प्रचार रथ को झंडा दिखाकर जिला के सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया. 21 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाली सभा में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे. जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने बताया कि यह महासभा बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगी. रथों के माध्यम से गांव-गांव और प्रखंड स्तर तक लोगों को महासभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है. जिला प्रभारी परशुराम पासवान, कमल पासवान ,युवा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, एससीएसटी जिला अध्यक्ष राज किशोर पासवान, पंचायती जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष रोहन महतो, जिला महासचिव मुन्ना पासवान, जिला सचिव अजय यादव, नगर अध्यक्ष रमेश पासवान, सेमापुर प्रभारी करमवीर यादव, बारसोई प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम साह, ऋतिक पासवान, दिवाकर पासवान, राज कुमार पासवान, पवन पासवान, अशोक राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन