मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुर्खियों में आया बुद्धनगर गांव

Updated at : 11 Mar 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुर्खियों में आया बुद्धनगर गांव

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुर्खियों में आया बुद्धनगर गांव

विज्ञापन

– एक ही कैंपस में मिलेगी कई तरह की सुविधाएं सूरज गुप्ता, कटिहार जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर गेड़ाबाड़ी-प्राणपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 81 में स्थित बरझल्ला पंचायत की बरझल्ला बुद्धनगर गांव इन दिनों सुर्खियों में है. यहां गुरुवार को समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी गांव में आएंगे. उनके स्वागत को लेकर पूरा बरझल्ला पंचायत भवन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया है. समृद्धि यात्रा के क्रम में सीएम यहां विभिन्न योजनाओं का अवलोकन भी करेंगे. विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन भी करेंगे. जिला प्रशासन का पूरा कुनबा तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है. बरझल्ला के पास हेलपैड स्थल से कार्यक्रम स्थल बरझल्ला पंचायत भवन परिसर तक तथा उसके आसपास सजाया संवारा जा रहा है. अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व एनडीए नेताओं का आना जाना लगा हुआ है. बुधवार को भी अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों का जमावड़ा यहां दिनभर लग रहा है. थोड़ी सी साज-सजावट से इसका रूप इतना निखर चुका है कि लोग देखते ही वाह कहने से अपने को रोक नहीं पाते है. एक ही कैंपस में कई दफ्तर नवनिर्मित बरझल्ला पंचायत भवन परिसर अपने आप में अनोखा है. दरअसल इस एक कैंपस में ही पंचायत सरकार भवन के अलावा कई सरकारी दफ्तर है. इस कैंपस के समीप ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित की गयी है. साथ ही जीविका की ओर से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, अयोग्य मंदिर आदि की शुरुआत करने की भी तैयारी की गयी है. इसके साथ ही उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भी यहां है. इस विद्यालय में पहली से 12 वीं तक कि पढ़ाई होती है. कैंप कर रहे है अधिकारी बरझल्ला पंचायत सरकार भवन कैंपस व आसपास के क्षेत्र तथा कार्यक्रम स्थल को न केवल चमकाया जा रहा है. बल्कि इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं किसी पब्लिक की ओर से शिकायत का पिटारा न खोल दिया जाय. इस गांव में जिला स्तरीय अधिकारियों की लगातार आवाजाही जारी है. साथ ही कई प्रखंड के बीडीओ व अन्य अधिकारियों को भी लगाया गया है. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कई अधिकारी यहां तो यहां कैंप कर रहे है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन