बुद्ध ने दुनिया को शांति व अहिंसा का पढ़ाया पाठ

Updated at : 23 May 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

महात्मा बुद्ध की जयंती पर समारोह का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार. शहर के ललियाही स्थित बौद्ध विहार में गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बड़े धूमधाम से बुद्ध जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये भंते बुद्ध प्रकाश जी के द्वारा बुद्ध वंदना एवं सूत्त पठन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर गिरजा सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. समारोह की अध्यक्षता विश्वनाथ राम कुशवाहा एवं मंच संचालन डॉ हरेराम सिंह ने किया. मौके पर उपस्थित बुद्ध प्रेमियों ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया. द्वितीय पाली में संध्या 4:00 बजे से एनएफ रेलवे ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सभागार में मुख्य अतिथि द्वारा धम्म प्रवचन किया गया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तथागत बुद्ध ने दुनिया को शांति व अहिंसा का पाठ पढ़ाया. बुद्ध करुणा की आपादमस्तक प्रतिमूर्ति है, जो हर प्रकार के बैर से मुक्त और प्रेम क्षमता से युक्त है. उनके द्वारा बताये गये पंचशील एवं अष्टांगिक मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित किया जा सकता है. लोक कल्याण की भावना उत्पन्न की जा सकती है. इस बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, राजद नेता भोला पासवान, एडवोकेट केदार पासवान, बिंदेश्वरी पासवान, विनोद पासवान, राजन प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मीकांत प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद मेहता, यमुना प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सरोज कुमार, सरयुग महतो, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, दीप नारायण यादव, एसके यादव, संजय यादव, अमन कुमार, आरआर शर्मा, संजय पासवान आदि बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन