पांच सूत्री मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated at : 20 May 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

एनएफटीई यूनियन तथा बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में पांच सूत्री मांगों को लेकर भोजनवकाश के समय विरोध प्रदर्शन किया गया.
विज्ञापन
बीएसएनएल की स्थिति बेहतर के बाद भी आउटसोर्सिंग से चलाया जा रहा कार्य
कटिहार. एनएफटीई यूनियन तथा बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में पांच सूत्री मांगों को लेकर भोजनवकाश के समय विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन बीएसएनएल कार्यालय के सामने किया गया. बीएसएनएल एनएफटीई यूनियन के जिला सचिव रामनाथ सिंह एवं बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार, अध्यक्ष महेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पांच सूत्री मांगों में 1.4 नये श्रम कानून का विरोध, वेज रिविजन शीघ्र देने, वीआरएस टू का विरोध, फोर व फाइव जी सेवा को गुणवत्ता पूर्ण करने एवं आउटसोर्सिंग का विरोध शामिल है. उनलोगों ने सरकार के विरोध में नारे भी लगाये. बताया कि बीएसएनएल का स्थिति में दिन ब दिन सुधार हो रहा है. अब रेवन्यू करोड़ों में हो रहा है. बावजूद सरकार की नीयत साफ नहीं है, जिसके कारण उनलोगों का 17 से ही थर्ड वीआरसी लंबित है. सरकार द्वारा बार-बार सिर्फ आश्वासन देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके विरोध में आज पूरे देश में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया गया है. उनलोगों ने आउटसोर्सिंग को लेकर आवाज मुखर की कि बीएसएनएल में स्थायी कर्मियों की बहाली नहीं कराकर बाहर से आउटसोर्सिंग पर कर्मियों को रखा जा रहा है. इस अवसर पर विमलेश कुमार, निर्मल मंडल, भगवान मंडल, प्रमोद कुमार, सम्पा दास, चंदन कुमार गामी, अरुणा देवी आदि बीएसएनएल कर्मचारियों ने अपनी आवाज मुखर की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




