मिशन एडमिशन: इंटर में नामांकन के लिए बीएसईबी ने जारी की दूसरी सूची

Updated:
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: इंटर में नामांकन के लिए बीएसईबी ने जारी की दूसरी सूची

मिशन एडमिशन: इंटर में नामांकन के लिए बीएसईबी ने जारी की दूसरी सूची

विज्ञापन

कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले के प्लस टू स्कूलों में इंटर में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गयी है. आनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फार स्टूडेंट्स (ओएफएसएसस) पोर्टल पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की मेधा सूची जारी की गयी है. छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करना होगा. अपने यूजर आइडी डाल कर लेटर को अपलोड करना होगा. समिति की ओर से जारी दूसरी मेधा सूची के अनुसार मेधा सूची में शामिल छात्र- छात्राओं को दो जून तक आवंटित संस्थानों में नामांकन लेना होगा. जिले के 200 से अधिक प्लस टू स्कूलों में 11 वीं में नामांकन होगा. समिति की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि जिन छात्र-छात्राओं का चयन द्वितीय चयन सूची में किसी भी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है तो उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि शुक्रवार से दो जून तक निर्धारित किया गया है. छात्र-छात्राएं नये प्लस टू या संकाय का चुनाव कर सकते है. न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे. इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें तीसरी सूची में जगह मिलेगी. प्लस टू स्कूलों को कहा गया है कि वे नामांकन के अगले दिन ओएफएसएस पोर्टल पर लिस्ट अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें. स्लाइड अप के लिए दो जून तक करें आनलाइन आवेदन बीएसईबी की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार दूसरी सूची में प्लस टू स्कूलों आवंटन से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे. समिति की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि अगर कोई छात्र उन्हें आवंटित किये जाने वाले स्कूलों से संतुष्ट नहीं है और दूसरे स्कूल या संकाय चुनना चाहते है तो ऐसे छात्र-छात्राएं स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते है. पर उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में नामांकन ले लें. जहां उनका चयन हुआ है. अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा. इस संस्थान में नामांकन कराने के बाद ही वे तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में नामांकन ले सकेंगे. स्लाइड अप का विकल्प भी छात्र-छात्राओं को दो जून तक अपनाना होगा. स्लाइड अप के विकल्प में छात्र-छात्राओं को उन्हीं संस्थानों में नामांकन मिलेगा. जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के समय दिया है. नये संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन