सीएम के आगमन के बाद भी पुल निर्माण अधूरा

सीएम के आगमन के बाद भी पुल निर्माण अधूरा
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत को जोड़ने वाली बिसारे गांव के समीप आर ओ सड़क पर अवस्थित आर सी सी अद्धनिर्मित पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रखंड में आगमन के बाद भी पूर्ण नही हुआ. लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिसारे गांव के समीप आर ओ सड़क पर कटिहार जिला के पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के द्वारा तकरीबन तीन वर्ष पूर्व आर सी सी ढलाई पुल का शिलान्यास किया था. संवेदक ने तीन वर्ष में पुल निर्माण का अधूरा काम ही किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रखंड में आगमन के कारण लोगों की उम्मीदें जगी थी कि संभवत: अब पुल निर्माण का कार्य पूरा हो जायेगा. लेकिन उनके सभा के बाद भी पुल का काम अधर में ही है. गांव के लोगों में नाराजगी है. दर्जनों ग्रामीणों ने कहा, एक माह के अन्दर बिहार सरकार के द्वारा आर सी सी ढलाई पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो प्राणपुर एवं केहुनिया पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण इस मामले में ठोस पहल करेंगे संभवत: धरना प्रदर्शन की करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










