तबादले पर दोनों पदाधिकारी को दी गयी विदाई

तबादले पर दोनों पदाधिकारी को दी गयी विदाई
बलिया बेलौन विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कदवा बीडीओ मुर्शीद अंसारी, बीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार सहनी का तबादला हो गया. प्रखंड मुख्यालय में गणमान्य लोगों ने उन्हें विदाई दी. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा की इनका कार्यकाल सराहनीय रहा. जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग किया. नव पदस्थापित बीडीओ प्रेम कुमार का स्वागत करते हुए कहा की क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान एवं पंचायत का विकास में सहयोग करने का आग्रह किया. बीडीओ प्रेम कुमार ने कहा की कदवा के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे. मौके पर मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, बेनी जलालपुर मुखिया नाहिद आलम, चनदहर मुखिया रागिब शजर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




