कौशल विकास केन्द्र में प्रशिणार्थी को दिया गया पुस्तक

कौशल विकास केन्द्र में प्रशिणार्थी को दिया गया पुस्तक
मनिहारी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनिहारी स्थित कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षणार्थी के बीच पुस्तक का वितरण किया गया. बिहार सरकार की ओर से कुशल युवा कार्यक्रम के तरहत युवाओं व युवती को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे छात्र व छात्राओं को पुस्तक दिया गया. सितंबर माह के बैच के छात्रों को सूचना तकनीकी व संवाद कौशल, भाषा कौशल पुस्तक दिया. सेन्टर कार्डिनेटर नीरज कुमार ने बताया कि स्नातक उत्तीर्ण छात्र -छात्रा स्वयं सहायता भत्ता का लाभ लेने के लिए कुशल युवा केंद्र मनिहारी में आवेदन ऑनलाइन करा सकते है. उसके बाद आपको डीआरसीसी यानी जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र कटिहार में जाकर सत्यापन कराना होगा. मौके पर लर्नर फेसिलेटर मेहरून निशा, प्रशिक्षणार्थी आंचल कुमारी, वैष्णो कुमारी, आंचल कुमारी, विशिक कुमार, धीरज कुमार, रोहित कुमार साह, अमरजीत शर्मा, देव कुमार, ओमप्रकाश ठाकुर, सुशांत ठाकुर, अमृत साक्षी, लाल बाबू, शेख साजन, सैद अनवर, मनीषा खातून, नैना खातून, स्वीटी खातून, कैराना खातून, अनामिका भारती आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




