ठंड में इजाफा के बावजूद कहीं नहीं हुई अलाव की व्यवस्था, कंबल वितरण भी नहीं हुआ शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 7:57 PM

विज्ञापन

जिले में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ा है. इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.

विज्ञापन

कटिहार. जिले में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ा है. इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इसके साथ ही गरीबों के बीच कंबल वितरण भी शुरू नहीं किया जा सका है. इस कारण गरीबों की रात कटते नहीं कट पा रही है. घना कुहासा व तेज ठंड की वजह से सबसे अधिक परेशान फुटपाथ पर रहने वाले लोग ही हो रहे हैं. वैसे लोगों के लिए अलाव व कंबल की जरूरत सबसे अधिक है. गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में फिलहाल अभी इसी तरह से एक दो डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड में और ज्यादा इजाफा होने की बात कहीं जा रही है. घना कुहासा पड़ने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है. रात दस बजे के बाद सड़क पर इतना अधिक कुहासा पड़ रहा है कि सड़क पर दस मीटर भी दिखना मुश्किल हो जा रहा है. सुबह में नौ बजे तक यही हाल बन रही है. जिसके कारण एनएच 31, 81 सहित जिले के तमाम सड़कों पर वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. हालांकि ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के कारोबार में काफी तेजी आ गयी है. मॉल सहित दुकान व फुअपाथ पर लगाये दुकानों में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी खूब कर रहे हैं. रजाई, कंबल, स्वेटर, जैकेट, टोपी आदि की बिक्री खूब हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन