नदी में लापता दो में एक किसान का शव बरामद, कोहराम

नदी में लापता दो में एक किसान का शव बरामद, कोहराम
कुरसेला कोसी, गंगा के संगम पर विजयादशमी के दिन डूबे दो किसानों में एक का शव मधेली के 11 नम्बर ठोकर के समीप से नदी के तट से रविवार को बरामद कर लिया गया. प्रशासनिक स्तर से मृत किसान के शव का परिजनों से पहचान कराया गया. परिजनों ने शव का पहचान खेरिया निवासी फुलेश्वर मंडल के रुप में किया. शव के मिलने के खबर से नदी के तट पर खेरिया सहित आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी. अंचल व पुलिस के संयुक्त आवश्यक कारवाई में तट से शव को बरामद किया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया. परिजनों का रोकर बुरा हाल बना हुआ था. नदी के घटना स्थल से लगभग चार किलो मीटर के दूरी पर शव बरामद किया. एसडीआरएफ का खोजी दल नदी में मोटर वोट से दूसरे किसान संतलाल सहनी के तलाश में जुटी हुई थी. नदी के इसी दुरी के आसपास दूसरा लापता किसान बरामद हो सकता है. इतर सम्भावना में नदी प्रवाह के अन्य जगहों से लापता किसान का बरामद हो सकता है. किसान का शव बरामद होने से एसडीआरएफ ने नदी में तलाश के अनुमान और तरीकों में बदलाव किया है. मौसम के विपरित हालातों में एसडीआरएफ खोजी दल को डूबे किसान को तलाश करने में कठिनाई हो रही थी. नदी में डूबे दो किसानों में एक का शव बरामद होने से दूसरे किसान संतलाल साहनी के परिजनों को बरामदगी की उम्मीद जगी है. संगम पर किसानों के डूबने के घटना का 72 घंटे से अधिक गुजर चुका है. कुरसेला अंचल के राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरा लापता किसान के तलाशी का कार्य जारी रहेगा. एसडीआरएफ दल व स्थानीय गोताखोर नदी में लापता किसान के तलाश में तत्परता से लगा हुआ है. मधेली के समीप 11 नम्बर ठोकर पर शनिवार को मिलने वाला अज्ञात का शव डूबे किसान का था. जिसका परिजनों ने पहचान किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




