नदी में स्नान करने के दौरान लापता किशोर का शव बरामद

नदी में स्नान करने के दौरान लापता किशोर का शव बरामद
– शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम अमदाबाद हरदेव टोला स्थित गंगा नदी में लापता किशोर का तीसरे दिन सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया. परिजनों में कोहराम मच गया. शनिवार को दोस्तों के साथ स्नान करने गए 15 वर्षीय किशोर कुमार आकर्ष गंगा नदी में डूब कर लापता हो गया था. शव काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी से खोज निकाला है. छह लड़के नदी में स्नान करने के दौरान सभी डूबने लगे थे. नाविकों के प्रयास से पांच लड़कों को बचा लिया गया था. जबकि कुमार आकर्ष लापता हो गया था. जिसकी खोज स्थानीय मछुआरे व एसडीआरएफ की टीम लगातार कर रही थी. एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर पूरव गंगा नदी में लापता कुमार आकर्ष के शव को खोज निकाला. शव बरामद होते ही उसके स्वजनों में कोहराम मच गया. छोटा रघुनाथपुर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची थी. लेकिन मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया है. इसे लेकर परिजन लिखित में आवेदन दिया है. पंचनामा बनाकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




