प्रखंड परिसर 16-18 जून तक तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर

Updated:
विज्ञापन

बरारी प्रखंड परिसर में 16, 17 और 18 जून को तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित होगा.

विज्ञापन

कटिहार के बरारी से रिपोर्ट,

बरारी प्रखंड परिसर में 16, 17 और 18 जून को तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित होगा. पहले यह शिविर दो दिवसीय था, लेकिन सरकार के नए निर्देश के बाद अब तीन दिन चलेगा. बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारी और कर्मी 12 स्टॉल पर मौजूद रहकर पंचायतों और नगर पंचायत की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन करेंगे. हर तरह की शिकायत सुनी जायेगी.बीडीओ ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ गांव के हर परिवार तक पहुंचाना लक्ष्य है. लोगों को जागरूक कर योजनाओं से जोड़ा जायेगा. शिविर में आवास, आयुष्मान भारत कार्ड, जॉब कार्ड, भूमि नामांतरण, भूमि परिमार्जन, आधार सुधार, राशन कार्ड, वृद्धा-दिव्यांग-विधवा पेंशन, नल-जल, कन्या उत्थान, नारी वंदन योजना समेत अन्य का निष्पादन होगा. बीडीओ ने आमलोगों से अपील की कि शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. मंगलवार को बरैटा पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय शिविर भी लगाया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन