भाजपा को विकसित करने वाले महापुरुषों को कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 Apr 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा को विकसित करने वाले महापुरुषों को कार्यकर्ताओं ने किया नमन

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय ने झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

कटिहार. भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में उनके लिए गर्व की बात है कि भाजपा 13 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है. एक ऐसा संगठन जिसकी प्रेरणा राष्ट्रवाद है. जिसका आदर्श एकात्म मानववाद है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व के हर क्षेत्र में उन्नति करते हुए विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है. स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, सीमा झा, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, गौरव पासवान, मंजू चंद्रवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, बब्बन झा, श्वेता राय, महेंद्र झा, सोनू सिन्हा, प्रियंका सिंह, जोक्सन यादव, अभिषेक सिंह गोलू, अंकित मालाकार, रोशन पोद्दार, पूनम सिंह, रंजना झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर इस गौरवशाली यात्रा में अपने तप, त्याग और समर्पण से भाजपा को एक वटवृक्ष के रूप में विकसित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं महापुरुषों को नमन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन