शहीद चौक पर केक काटकर भाजपा ने मनाया पीएम का जन्मदिन

शहीद चौक पर केक काटकर भाजपा ने मनाया पीएम का जन्मदिन
पीएम के नेतृत्व में भारत का हो रहा विकास कटिहार 17 सितम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस भाजपा ने शहीद चौक पर केक काटकर मनाया. विधिवत रूप से केक काटकर पीएम के फोटो को खिलाकर एक दूसरे के बीच खुशियां बांटी,पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विकास हो रहा है. सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर भी देश की जनता विकास की ओर अग्रसर है. कार्यक्रम की तैयारी संयोजक राम यादव, सह संयोजक विजय सिह, जितेन्द्र केसरी बाबा,अधिवक्ता भास्कर सिंह, बबन झा सहित कई लोगों ने पीएम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, आने जानेवाले लोगों को केक खिलाकर अपनी खुशिंया मनायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




