महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली

महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली
हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के गजिया कामत से रविवार को महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 141वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर जब तक सूरज चांद रहेगा, महराजजी का नाम रहेगा के नारों के साथ विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. दर्जनों वाहनों में गुरु महाराज जी का चित्र भव्य रूप से रखकर गजिया कामत से हसनगंज बाजार, सैंट्रल बैंक चौक कोरगामा, रामनगरबंशी, रामपुर, भावाडा़, सरदाही, बलुआ सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. शोभा यात्रा में गाजे बाजे, बैंड पार्टी, चार पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन सत्संग प्रेमी, बूढ़े, बच्चे, नौजवान, महिलाएं आदि शामिल हुई. समाजसेवी सह सत्संग कमेटी के सचिव उत्तम भगत ने बताया कि आज महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी. शोभायात्रा के बाद स्तुति पाठ, आरती, महाप्रसाद वितरण, सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया. महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया. संत मेंही परमहंस जी महाराज सौ वर्षों से अधिक मानव शरीर में रहे. जिन्होंने सभी धर्म का सम्मान करते हुए लोगों को मानव जीवन में लोगों को सही पथ पर चलने का उपदेश दिया. इस अवसर पर प्रीतम भगत, कमल देव महतो, पुरण साह, राजेंद्र महतो, भोला महतो, रूपा कुमारी, शोभा देवी, ममता देवी, पुरनी देवी, सुरेश प्रसाद भगत, कमल मंडल, निशा देवी, अभिनव कुमार, पवन महतो, कन्हैया महतो, टिंकू गुप्ता, राजेंद्र मंडल, चिन्नू बाबा, मोहन महतो, संतोष भगत, सीता देवी, दीपक यादव, गुरुदेव कुमार, अंकित कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु व सत्संग प्रेमी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




