कोलासी पुल से अज्ञात बाइक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Published by :RAJKISHOR K
Published at :07 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
कोलासी पुल से अज्ञात बाइक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोलासी पुलिस शिविर के समीप उस समय सनसनी फैल गयी, जब सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने कारी कोसी नदी में एक अज्ञात हीरो बाइक को पड़ा हुआ देखा.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोलासी पुलिस शिविर के समीप उस समय सनसनी फैल गयी, जब सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने कारी कोसी नदी में एक अज्ञात हीरो बाइक को पड़ा हुआ देखा. मामला कोलासी पुल के ठीक पास की है. जहां सुबह के समय लोग शौच के लिए जाते हैं. बाइक पर बीआर 39 टी 5663 नंबर प्लेट लगी हुई है. ग्रामीणों ने जैसे ही नदी में बाइक देखी, पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गयी. लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर यह बाइक नदी में कैसे और क्यों फेंकी गयी. सूचना मिलते ही कोलासी पुलिस शिविर के प्रभारी मुकेश कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा. पुलिस बल ने बाइक को नदी से बाहर निकला. उसे अपने कब्जे में लेकर थाने लाया. पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक नदी में कैसे पहुंची. क्या यह किसी दुर्घटना का नतीजा है. चोरी के बाद छोड़ी गयी है या फिर किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन