रोड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित, गिरकर महिला जख्मी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
रोड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित, गिरकर महिला जख्मी

रोड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित, गिरकर महिला जख्मी

विज्ञापन

फलका गुरुवार की रात फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-77 पर गोपालपट्टी चौक स्थित सड़क पर लगाये गये ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई. बाइक पर सवार गोपालपट्टी निवासी कुंदन मंडल की पत्नी जूली देवी गिरकर बुरी तरह से घायल हो गयी. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया है. घटना के बारे में घायल जूली देवी की पति कुंदन मंडल ने बताया कि हम लोग शादी समारोह में शब्दा गए हुए थे. शब्दा से एक बाइक पर पति-पत्नी सवार होकर आ रहे थे. फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी चौक स्थित ठोकर पर बाइक चढ़ने से बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया जिससे पीछे बैठी मेरी पत्नी जूली देवी स्टेट हाईवे 77 सड़क पर गिर गयी. जिससे बुरी तरह से घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायें जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया, रात्रि करीब 12 बजे फोन पर जानकारी मिली कि हायर सेंटर पूर्णिया से भी बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. वही इधर घायल महिला की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घायल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन