बिहार की जमीन, बिजली व भविष्य गिरवी, शकील

Updated at : 05 Oct 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की जमीन, बिजली व भविष्य गिरवी, शकील

बिहार की जमीन, बिजली व भविष्य गिरवी, शकील

विज्ञापन

– कांग्रेस का भाजपा-जेडीयू पर तीखा वार, 20 साल की सत्ता, 20 सवालों का मांगा जायेगा हिसाब कटिहार जिला अतिथि गृह में रविवार को कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में विधायक दल के नेता सह विधायक डॉ शकील अहमद खान की मौजूदगी में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने बिहार की भाजपा-जेडीयू सरकार पर तीखा हमला बोला है. कहा, 20 वर्षों में सत्ता में रहकर इन्होंने बिहार को बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है. आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार से 20 साल, 20 सवाल के तहत जवाब मांगने का अभियान चलायेंगे. पहला सवाल पीरपैंती में प्रस्तावित 2400 मेगावाट की विद्युत परियोजना को लेकर है. कांग्रेस विधायक दल के नेता सह विधायक डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि जुलाई 2024-25 के बजट में सरकार ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में 21,400 करोड़ की लागत से एक विशाल विद्युत परियोजना की घोषणा की थी. इतना ही नहीं, सरकार ने 5 अगस्त 2025 को कैबिनेट बैठक में अदानी पावर को 1020.60 एकड़ ज़मीन मात्र 1 रुपया सालाना की लीज़ पर देने का निर्णय लिया. सरकारी पारदर्शिता और संसाधनों की लूट पर सवाल खड़े हो गए हैं. कहा कि बिहार सरकार ने अदानी से 2400 मेगावाट बिजली 6.075 प्रति यूनिट की दर से खरीदने का करार किया है. कंपनी महाराष्ट्र, यूपी और बंगाल में सस्ती दरों पर बिजली बेच रही है. एक पेड़ मां के नाम लगाते हैं. पूरा जंगल अदानी के नाम करते जाते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के वादों के बावजूद, यहां यह आरोप लगाया है कि मोदी सरकार आदानी को बड़े जंगलों और भूमि का अधिग्रहण करने की अनुमति दे रही है. पर्यावरणीय नुकसान हो रहा है. कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि बिहार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर डबल इंजन की एनडीए सरकार से सवाल करेंगे. 20 वर्षों में बिहार में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, भ्रष्टाचार और पलायन जैसे क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाए जायेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सवाल साक्ष्यों के आधार पर पूछे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन