भैलागंज अस्पताल तीन दशक से खंडहर

Updated:
विज्ञापन
भैलागंज अस्पताल तीन दशक से खंडहर

भैलागंज अस्पताल तीन दशक से खंडहर

विज्ञापन

बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत के बिदानंदपुर में जिला परिषद मुनतसीर अहमद, मुखिया असरार अहमद सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्या को लेकर चर्चा करते हुए कहा की विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है लेकिन विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है. बनिया टोली गांव की सड़क विगत दस वर्षों से जर्जर अवस्था में है. यहां बिजली की स्थिति दयनीय बनी हुई है. भैलागंज अस्पताल तीन दशक से खंडहर बना हुआ है. सांसद, विधायक, विधान पार्षद से बार- बार मांग करने के बावजूद कुछ पहल नहीं हो रहा है. मुनतसीर अहमद, असरार अहमद, मुजफ्फर यजदानी, सालीम ज़र्राह, इफ्तखार आलम, मुफ्ती मोजीबुर रहमान, तालीब, रंजीत साह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन