पूर्णिया कॉलेज के बीबीए विभाग में केबी झा कॉलेज के बीबीए के छात्र देंगे प्रायोगिक परीक्षा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Aug 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया कॉलेज के बीबीए विभाग में केबी झा कॉलेज के बीबीए के छात्र देंगे प्रायोगिक परीक्षा

पूर्णिया कॉलेज के बीबीए विभाग में केबी झा कॉलेज के बीबीए के छात्र देंगे प्रायोगिक परीक्षा

विज्ञापन

– बीबीए पार्ट टू की 10:30 से डेढ़ बजे व तृतीय पार्ट की प्रायोगिक परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी कटिहार बीबीए पार्ट टू व पार्ट थ्री की प्रायोगिक परीक्षा सोमवार से होगी. इसको लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गयी है. केबी झा कॉलेज के बीबीए कोडिनेटर प्राे मनोरमा कमारी ने बताया कि परीक्षा दो पाली में होगी. इसके लिए बीबीए विभाग पूर्णिया कॉलेज में सेंटर बनाया गया है. केबी झा कॉलेज,पूर्णिया कॉलेज एवं पूर्णिया महिला कॉलेज के बीबीए पार्ट टू के छात्र- छात्राएं सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे. 27 अगस्त तक प्रथम पाली में बीबीए द्वितीय पार्ट के छात्र- छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेंगे. जबकि दूसरी पाली दो बजे से सायं पांच बजे तक पूर्णिया कॉलेज, केबी झा कॉलेज पूर्णिया महिला कॉलेज बीबीए के छात्र- छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा देंगे. मालूम हो कि पूर्णिया कॉलेज के बीबीए कोर्डिनेटर द्वारा 23 अगस्त को प्रायोगिक परीक्षा को लेकर रूटिंग जारी किया गया है. मालूम हो कि जिले में एकमात्र केबी झा कॉलेज है. जहां बीबीए की पढाई होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन