कोढ़ा में बैटरी चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 21 May 2026 5:52 PM
कोढ़ा में बैटरी चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
कोढ़ा. थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैटरी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना के गेड़ाबाड़ी बस्ती से तीन युवकों राजू कुमार 19 वर्ष, सागर कुमार 20 वर्ष, निर्भय कुमार 25 वर्ष, सभी गेड़ाबाड़ी वार्ड संख्या 05 निवासी को बैटरी चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस की सख्ती से पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पूछताछ के क्रम में आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई बैटरियों को बरामद कर लिया. बरामदगी कोढ़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 स्थित एक कबाड़ी दुकान से की गई. जिसे विश्वनाथ चौधरी 65 वर्ष संचालित करते हैं. पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार को भी इस मामले में संलिप्त पाते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने चोरी की गई बैटरियों को कबाड़ी दुकान पर बेच दिया था. इस पूरे घटनाक्रम में चारों व्यक्तियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जायेगा. कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, गोपाल कुमार की अहम भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










