बारसोई को मिले नए डीसीएलआर, विकास कुमार सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
बारसोई को मिले नए डीसीएलआर, विकास कुमार सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

बारसोई को मिले नए डीसीएलआर, विकास कुमार सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन

बारसोई लंबे समय से रिक्त चल रहे बारसोई अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी (डीसीएलआर) पद पर आखिरकार नए पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जमुई जिले के निवासी विकास कुमार सिंह को बारसोई का नया डीसीएलआर बनाया गया है. इससे पूर्व विकास कुमार सिंह पूर्वी चंपारण जिले में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. विभागीय अधिसूचना जारी होने के बाद बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है. पूर्व डीसीएलआर प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था. इस दौरान बारसोई के एसडीओ राजू कुमार अतिरिक्त प्रभार के रूप में डीसीएलआर का कार्य देख रहे थे. अब स्थायी पदाधिकारी की नियुक्ति होने से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने की संभावना है. क्षेत्र के लोगों ने नए डीसीएलआर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों का त्वरित समाधान होगा तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ बनेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन