बरारी में देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बरारी में देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जानकारी के अनुसार, बरारी थाना अध्यक्ष को एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रौनियां गांव में छापेमारी की.

विज्ञापन

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

बरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रौनियां गांव में छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, बरारी थाना अध्यक्ष को एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रौनियां गांव में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार यादव, पिता विजय यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन