सार्वजनिक स्थलों से हटाये गये बैनर-पोस्टर
Updated at : 07 Oct 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा आम चुनाव 2025 की घोषणा किये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन बैनर पोस्टर को हटाने में जुट गया है.
विज्ञापन
बरारी. विधानसभा आम चुनाव 2025 की घोषणा किये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन बैनर पोस्टर को हटाने में जुट गया है. नगर पंचायत बरारी के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों आदि में राजनीतिक दलों के लगे पोस्टर बैनर को हटाने का काम गली मोहल्ला आदि में जाकर शुरू कर दिया है. कार्यपालक ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों सरकारी भवनों आदि में लगे राजनीतिक पोस्टर बैनर आदि को हटाया जा रहा है. आदर्श आचार संहिता का पालन करना सभी का दायित्व है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




