बलिया बेलौन पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को दबोचा

Updated at : 05 Oct 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया बेलौन पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को दबोचा

बलिया बेलौन पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को दबोचा

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मीनापुर फुटानी चौक में वाहन जांच के दौरान एक पिकअप बोलेरो से 664.45 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया. गिरफ्तार बंटी कुमार मंडल 40 वर्ष, कुरसेला बस्ती, थाना कुरसेला निवासी बताया. पश्चिम बंगाल के टुंगीदीघी से शराब लेकर बलरामपुर, बारसोई, सालमारी होते हुए कुरसेला की ओर जा रहा था. पिकअप में आलु भर कर नीचे भारी मात्रा में शराब छिपाकर ले जा रहा था. मीनापुर के पास सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना विफल हो गयी. जब पिकअप को रोका गया और तलाशी ली गई, तो उसमें विभिन्न ब्रांड के 664.45 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन