टीडीएस व टीसीएस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टीडीएस व टीसीएस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कटिहार विकास भवन के सभागार में गुरुवार को टीडीएस एवं टीसीएस पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के डीडीओ एवं लेखापालों के साथ संबंधित विषय को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया. कार्यक्रम में टीडीएस व टीसीएस के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया. प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया. इसके अलावा जिन डीडीओ के टीएएन पर मांग लंबित थी. उन्हें डिमांड नोटिस जारी किया गया. उन्हें समय सीमा के अंदर अपनी बकाया मांगों का भुगतान करने के लिए भी सूचित किया गया. इस सेमिनार में समाहरणालय के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अभिषेक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार, बारसोई व मनिहारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय सभी डीडीओ एवं विभाग की ओर से आरके सिंह, आईटीओ, टीडीएस वार्ड, भागलपुर एवं अनुज अभिषेक, आईटीओ, वार्ड, कटिहार के साथ आईटीओ, टीडीएस वार्ड, भागलपुर कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी एवं आईटीओ, वार्ड- कटिहार के पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




