सालमारी गैप कुशल युवा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
सालमारी गैप कुशल युवा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गैप कुशल युवा प्रशिक्षण केंद्र सालमारी में महिला शिक्षा, कौशल विकास और सशक्तिकरण को लेकर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. गैप कुशल युवा प्रशिक्षण केंद्र सालमारी में महिला शिक्षा, कौशल विकास और सशक्तिकरण को लेकर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र व छात्राओं ने महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास व सम्मान के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली. इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने देश व दुनिया की विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं को याद करते हुए उनके संघर्ष, उपलब्धियों और समाज को बेहतर बनाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में पंकज कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू सिंह, रुखसार, सिम्पी कुमारी, सिकंदर ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा और कौशल के माध्यम से ही महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं. समाज में अपनी पहचान बना सकती हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के निदेशक जावेद आलम ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल, संचार कौशल और कंप्यूटर ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें. आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षित और कुशल महिलाएं अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि वे महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन