कटिहार में पुलिस पर हमला: हथियार छीनने वाले 5 उपद्रवी गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में पुलिस पर हमला: हथियार छीनने वाले 5 उपद्रवी गिरफ्तार

कटिहार में पुलिस पर हमला: हथियार छीनने वाले 5 उपद्रवी गिरफ्तार

विज्ञापन

संशोधित खबर, कटिहार वाली खबर की जगह इस खबर को लगा देंगे – मुख्य आरोपित दिवो यादव दबोचा गया फलका फलका थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले व राइफल छीनने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव समेत कुल पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल करने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 4 अप्रैल को फलका थाना में हिरासत में बंद राकेश कुमार 24 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई. विरोध-प्रदर्शन बना हिंसक, पुलिस पर हमला स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व उग्र हो गये. उपद्रवियों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की. इतना ही नहीं, उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस का हथियार भी छीन लिया. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सीसीटीवी से पहचान, त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए छानबीन शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान की गई और लगातार छापेमारी कर सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने छीना गया सरकारी हथियार भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. इन आरोपितों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपितों में दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव, लक्ष्मीपुर लोहजर, फलका, मोनू यादव, बजराहा, धमदाहा, पूर्णिया, प्रभात कुमार, हरदा, मरंगा, पूर्णिया, रौशन कुमार लीला, भवानीपुर, पूर्णिया, अभिमन्यु कुमार लीला, भवानीपुर, पूर्णिया शामिल हैं. अपद्रवियों की हो रही पहचान, एसडीपीओ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी और जिले में शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन