ePaper

प्रखंड क्षेत्र में कहीं बिचड़ा उखाड़ने तो कहीं लगी रोपनी की होड़

Updated at : 08 Jul 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

महज एक सप्ताह पूर्व किसानों को लग रहा था इस बार धान की रोपनी ठीक ढंग से हो पायेगी या नहीं.

विज्ञापन

कोढ़ा. महज एक सप्ताह पूर्व किसानों को लग रहा था इस बार धान की रोपनी ठीक ढंग से हो पायेगी या नहीं. पर पिछले दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण किसानों के लिए धान रोपनी के मामले में वरदान साबित हुआ है. हालांकि बारिश की रफ्तार निरंतर नहीं है. पर रुक-रुक कर ही सही जब बरसती है तो झूम कर बरसती है. किसानों के लिए उम्मीदों का एक किरण फूटा और मुरझाए हुए धान के बिचड़ों में इस बारिश से जहां संजीवनी मिला. धान की खेतों में भी कादो करने लायक पानी हो गया. जिस कारण आनन फानन में ट्रैक्टर व हल बैल लेकर खेतों की तैयारी के साथ-साथ धान की रोपनी का कार्य भी युद्ध स्तर पर होने लगा है. बहियारों में किसान व मजदूरों के बीच बिचड़ा उखाड़ने व रोपनी करने को लेकर मानो एक होड़ मचा हुआ है. बहियारों में धान रोपने का कार्य इस प्रकार रफ्तार पकड़ लिया है कि पहले सुबह से ही ट्रैक्टर व हल बैल लेकर किसान कादो करने में भिड़ जाते हैं तो इधर धान का बिचड़ा उखाड़ रहा है तो उधर कहीं धान की रोपनी चल रही है. यह रफ्तार देर शाम तक चलते रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन