विस चुनाव: अधिसूचना जारी होते आदर्श आचार संहिता लागू

Updated at : 06 Oct 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव: अधिसूचना जारी होते आदर्श आचार संहिता लागू

विस चुनाव: अधिसूचना जारी होते आदर्श आचार संहिता लागू

विज्ञापन

– जिले में नये योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास पर लगा ब्रेक जिले के सातों विधानसभा सीट पर द्वितीय व अंतिम चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा कटिहार भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है. ऐसे में अब किसी भी तरह के उद्घाटन- शिलान्यास पर पूरी तरह रोक लग गयी है. आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है. इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगाया गया विभिन्न राजनीतिक दल के पोस्टर बैनर आदि को हटाने का काम भी अब शुरू हो जायेगा. संभव है कि एक-दो दिन के अंदर सभी बैनर पोस्टर हटा ली जायेगी. जिला प्रशासन की ओर से बैनर पोस्टर आदि को हटाने को लेकर अबतक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है जबकि यह दावा किया है कि आचार संहिता से जुड़े हर पहलुओं पर विशेष नजर रखी जायेगी. चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से इलेक्शन मोड़ में आ गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दो-तीन महीने से सांसद, विधायक, मंत्री की ओर से ताबड़तोड़ शिलान्यास और उद्घाटन किया जा रहा था. सोमवार से शिलान्यास और उद्घाटन पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है. यह भी गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार कटिहार जिले के सातों विधानसभा सीट पर द्वितीय व अंतिम चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान कराया जायेगा. इसके लिए 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जायेगी तथा 20 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन