विधानसभा चुनाव: सात सीटों पर अबतक 45 ने किया है पर्चा दाखिल, नामांकन का आज आखिरी दिन

Updated at : 19 Oct 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: सात सीटों पर अबतक 45 ने किया है पर्चा दाखिल, नामांकन का आज आखिरी दिन

विधानसभा चुनाव: सात सीटों पर अबतक 45 ने किया है पर्चा दाखिल, नामांकन का आज आखिरी दिन

विज्ञापन

कटिहार दीपावली, काली पूजा जैसे त्योहारों के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अपने चरम पर है. सोमवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी दिन है. माना जा रहा है कि नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की भीड़ होगी. अबतक जिले के सात विधानसभा क्षेत्र से कुल 45 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. कटिहार से सात, कदवा से नौ, बलरामपुर से छह, प्राणपुर से 10, मनिहारी से एक, बरारी से सात व कोढ़ा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. कटिहार विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक व भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद, जन सुराज पार्टी के डॉ गाजी शारिक अहमद, आम आदमी पार्टी के राजेश गुरनानी, पीपीआईडी के मनीषा कुमारी, निर्दलीय समीर कुमार झा, अशोक कुमार भगत संजय सिंह शामिल है. कदवा सीट से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शकील अहमद खान, पूर्व सांसद व जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी, जन सुराज पार्टी के सहरयार, बहुजन समाज पार्टी के विद्यानंद मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, सुरेश यादव, सादिक हुसैन, रिजाउल हक व साजन कुमार ने नामांकन दाखिल किया है. बलरामपुर से अबतक विधायक व भाकपा माले प्रत्याशी महबूब आलम, लोजपाआर प्रत्याशी संगीता देवी, जन सुराज पार्टी के अशद आलम, निर्दलीय रौशन अग्रवाल, बरुण कुमार झा व तनवीर शम्शी ने नामांकन किया है. प्राणपुर से विधायक व भाजपा प्रत्याशी निशा सिंह, जन सुराज पार्टी के कुणाल निषाद, भारत जागो जनता पार्टी के अजय सिंह, राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के सत्यनारायण मंडल, बसपा के प्रेम कुमार मंडल, सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के सुभाष कुमार यादव, शाह फैसल, सुभाष चंद्र साह, संजय सिंह, फैयाज ने नामांकन दाखिल किया है. मनिहारी से जन सुराज पार्टी के बबलू सोरेन, बरारी से विधायक व जदयू प्रत्याशी विजय सिंह, एआईएमआईएम के मतीउर रहमान, गोपाल दास, सत्यनारायण अग्रवाल, पवन कुमार, आजाद व राजकिशोर यादव तथा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व भाजपा प्रत्याशी कविता देवी, कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान, जन सुराज पार्टी के निर्मल कुमार राज, बसपा के रविंद्र कुमार व पीपी आईडी के तूफानी दास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन