आशीष बने डीएस कॉलेज बीसीए के को-ऑर्डिनेटर

आशीष बने डीएस कॉलेज बीसीए के को-ऑर्डिनेटर
कटिहार डीएस कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के डॉ आशीष कुमार को बीसीए का नया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है. मालूम हो कि डीएस कॉलेज बीसीए के समन्वयक के लिए कॉलेज के तीन शिक्षकों का नाम विवि भेजा गया था. जिसमें रसायनशास्त्र के डॉ आशीष आनंद को विवि के जारी आदेश के बाद 16 अक्तूबर को एक पत्र देकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार ने उन्हें अगले आदेश तक बीसीए समन्वयक पद पर कार्य करने को आदेश दिया है. बीसीए के समन्वयक के रूप में डॉ आशीष कुमार को बनाये जाने पर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में हर्ष है. शिक्षकों में डॉ अनवर हुसैन, प्रो मदन कुमार झा, प्रो नारायण झा, प्रो शिवप्रकाश राय, प्रो रंजीत कुमार, प्रो गीतिका, प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो अजित आनंद, प्रो जितेन्द्र वर्मा व कर्मचारियों में डीएस कॉलेज के पुस्तकाध्यक्ष शंभू कुमार यादव, अमर प्रताप सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, अनिल यादव, नीतेश कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




