14 सूत्री मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन, सीएस को ज्ञापन सौंपा

14 सूत्री मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन, सीएस को ज्ञापन सौंपा
कटिहार राष्ट्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर आगामी 20 मई को आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर भी शामिल रहेगी. इसको लेकर शनिवार को बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपा. संघ की जिला मंत्री जिपछी देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने जिला स्वास्थ्य समिति के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. सभी ने कहा कि हमारी मांगे है कि आमलोगों को स्वास्थ्य का संवैधानिक अधिकार देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति को योजना में तब्दील कर तमाम किस्म के संविदागत कर्मी, आउटसोर्सिंग के कर्मी एवं आशा ममता, कुरियर की सेवा नियमित किया जाय, स्वास्थ्य पर जीडीपी का छह प्रतिशत खर्चा किया जाय, श्रम सम्मेलनों एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अनुशंसा के आलोक में आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित किया जाय, जब तक सरकारी सेवक घोषित नहीं किया जाता है तब तक न्यूनतम वैधानिक मजदूरी 26000 रूपया दिया जाय, आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों का एक माह से लेकर पांच माह तक का बकाया प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान किया जाय, वेलनेस सेन्टर पर कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह देय 1000 रु की राशि का भुगतान अविलंब करायी जाय आदि मांगे शामिल है. सुधरी कुमारी, निषात परवीन, प्रेमलता देवी, संगीता देवी, लाडली खातून, आशा कुमारी, ललिता देवी, रुक्मणी किस्कू, जयंती देवी, नूतन कुमारी, सफिया परवीन, कलावती, सुलेखा, कंचन देवी, नीतू देवी आदि उपस्थित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




