डॉ आंबेडकर ने संविधान प्रारूप समिति के सभापति के रूप में समाज के सभी वर्गों समानता का अधिकार दिया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ आंबेडकर ने संविधान प्रारूप समिति के सभापति के रूप में समाज के सभी वर्गों समानता का अधिकार दिया

डॉ आंबेडकर ने संविधान प्रारूप समिति के सभापति के रूप में समाज के सभी वर्गों समानता का अधिकार दिया

विज्ञापन

कटिहार कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सिरनिया पूरब पंचायत के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपरा के प्रांगण में भाजपा की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनायी गयी.इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व प्रखंड प्रमुख राम लखन साह, चंद्र भूषण ठाकुर आदि भाजपा नेता उपस्थित थे. इस अवसर पर आंबेडकर जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश गुप्ता ने तथा अध्यक्षता अशोक कुमार चौधरी ने की. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा की डॉ भीमराव आंबेडकर संविधान प्रारूप समिति के सभापति के रूप में समाज के सभी वर्गों के लोगों को समानता का अधिकार दिया. कांग्रेस ने हमेशा आरक्षण का विरोध किया. डॉ आंबेडकर की अनदेखी व उनका अपमान किया. संविधान निर्माण और सामाजिक सुधार में बाबा साहेब आंबेडकर के अमूल्य योगदान को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे. इसके विपरीत भाजपा ने डॉ आंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाये. इसमें पंच तीर्थ स्थलों की स्थापना, भीम एप की शुरुआत आदि शामिल है. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कांग्रेस के द्वारा डॉ आंबेडकर के प्रति किये गये सौतेला व्यवहार की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संविधान सभा एवं संसद में चुने जाने से रोकने का प्रयास कांग्रेस ने किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की एनडीए सरकार अंबेडकर के बताए हुए पदचिन्ह पर चल रही है. इस अवसर पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व प्रखंड प्रमुख राम लखन साह एवं कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किया. इस अवसर पर अजीत कुमार पासवान, लाला प्रसाद सिंह, सत्यनारायण साह, राजकुमार साह, महेश मंडल, पुरन उरांव, दिनेश ठाकुर, अनिल साह, डॉ जितेंद्र ठाकुर, इंद्रदेव चौधरी, कलावती देवी के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन