कुरुम में 100 लीटर देसी शराब के गिरफ्तार

कुरुम में 100 लीटर देसी शराब के गिरफ्तार
बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने रात्रि दीवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कुरूम बांध के पास की गयी. जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को मौके पर ही धर दबोचा. ृपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक से बोरे में भरकर अवैध देसी चुलाई शराब लेकर गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बताये गये स्थान पर निगरानी शुरू कर दी. कुछ ही देर बाद संदिग्ध बाइक को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया. तलाशी में बोरे में छिपाकर रखी गई करीब 100 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई. गिरफ्तार तस्कर की पहचान दिनेश राय, पिता सोपाल राय, शिकारपुर थाना बलिया बेलौन निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




