31 अगस्त तक होगा पीडीएस डीलर बहाली के लिए आवेदन, समय सीमा के बाद नहीं मिलेगा मौका
फोटो - बारसोई एसडीओ राजू कुमार | Prabhat Khabar Network
बारसोई अनुमंडल में पीडीएस डीलर के पदों पर बहाली के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक आवेदक 31 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से अनुमंडल कार्यालय भेज सकते हैं. निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए पात्रता और दस्तावेजों की जांच कर लें.
बारसोई (कटिहार). अनुमंडल में पीडीएस डीलर बहाली की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने आवेदकों को निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने चार प्रखंडों के इच्छुक आवेदकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमावली और पात्रता मानदंड पूरा करने वाले आवेदक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से अनुमंडल कार्यालय भेजें.
आपके शहर में
31 अगस्त की शाम 5 बजे तक पहुंचना जरूरी
एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि पीडीएस डीलर बहाली के लिए आवेदन 31 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक अनुमंडल कार्यालय बारसोई में प्राप्त हो जाना चाहिए. उन्होंने आवेदकों से अंतिम दिन का इंतजार नहीं करने की अपील की है. स्पीड पोस्ट से आवेदन भेजने वाले अभ्यर्थी पर्याप्त समय पहले आवेदन प्रेषित करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कार्यालय तक पहुंच सके.
समय सीमा के बाद आवेदन नहीं होगा स्वीकार
अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद कार्यालय में प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं होंगे. ऐसे आवेदकों को आगे होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. इसलिए आवेदन भेजने से पहले पात्रता और सभी जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी गई है.
चार प्रखंडों के आवेदकों में बढ़ी सक्रियता
पीडीएस डीलर बहाली को लेकर बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर और कदवा प्रखंडों में इच्छुक आवेदकों की सक्रियता बढ़ गई है. प्रशासन की ओर से समय सीमा स्पष्ट किए जाने के बाद आवेदक आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी करने में जुट गये हैं.
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए समय पर आवेदन जरूरी
प्रशासन के अनुसार निर्धारित समय पर आवेदन अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचना आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जरूरी है. आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र भेजने से पहले नियमावली, पात्रता और दस्तावेजों की जांच कर लें, ताकि किसी कमी के कारण उनका आवेदन अमान्य न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरविंद गुप्ता
अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए