शांति समिति की बैठक में ईद व रामनवमी आपसी सौहार्द से मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में ईद व रामनवमी आपसी सौहार्द से मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक में ईद व रामनवमी आपसी सौहार्द से मनाने की अपील

विज्ञापन

डंडखोरा आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को डंडखोरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विजय कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि ईद और रामनवमी दोनों ही महत्वपूर्ण पर्व हैं और डंडखोरा क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए रही है. उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. जुलूस, नमाज और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी. साथ ही सभी आयोजकों को प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध सूचना तुरंत पुलिस को दें. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी ईद और रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जायेगा. मौके पर मनोज प्रसाद गुप्ता, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह, राशिद, धीरेन पाठक, वार्ड सदस्य मनोज ठाकुर, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, एसआई रामजी कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति सदस्य, मस्जिद कमिटी सदस्य, बुद्धिजीवी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन