नवनिर्मित भवन में ताला लटकने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश

Published by :RAJKISHOR K
Published at :30 Apr 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
नवनिर्मित भवन में ताला लटकने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश

प्रखंड क्षेत्र के उमवि अमडोल में नवनिर्मित भवन में ताला लगे रहने पर छात्र-छात्राओं ने आक्रोश जताया है.

विज्ञापन

प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र के उमवि अमडोल में नवनिर्मित भवन में ताला लगे रहने पर छात्र-छात्राओं ने आक्रोश जताया है. छात्र देव कुमार, सागर कुमार, रमेश कुमार, उमेश कुमार, छात्रा दिपाली कुमारी, अंजनी कुमारी, आरती कुमारी, कुमकुम कुमारी, अनुराधा कुमारी सहित दर्जनों छात्र- छात्राओं ने बताया कि बीते तकरीबन एक माह से चार कमरा वाली नव निर्मित भवन में प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार मंडल ताला जड़ देने के कारण बाहर के बरामद में बिना ब्लेक बोर्ड का शिक्षक शिक्षिका पठन-पाठन करा रही है. इसे लेकर छात्र छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है. प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर कुमार दास ने बताया कि तकरीबन 250 छात्र छात्राएं नामांकित है. पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा चार नए भवन का निर्माण किया गया है. जिसमें पूर्व प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार मंडल के द्वारा ताला जड़ दिया गया है. दो कमरा में दो सौ पचास छात्र छात्राओं को पठन-पाठन कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दर्जनों छात्र छात्राओं ने शीघ्र जांच कर चार कमरा वाली नव निर्मित भवन को खुलवाने की मांग डीएम से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन