दुर्गापूजा में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जायेगी

दुर्गापूजा में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जायेगी
कोढ़ा आगामी दुर्गापूजा को लेकर कोलासी कैंप परिसर में कैंप प्रभारी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कोलासी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व मधुरा दुर्गा मंदिर में होने वाले पूजा समारोह को लेकर विशेष तैयारियों की रूपरेखा तय की गयी. कैंप प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि मेला के दौरान शराबियों व उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. किसी भी तरह की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मुखिया ज्ञानचंद्र मंडल, मधुरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मतिउर रहमान, मुखिया प्रतिनिधि मिनहाज खान, परमानंद साह, पंकज भगत, रामाजी भगत, सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मेला कमेटी के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




