एनएच-31 पर अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक पलटा, तीन दुकान क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
एनएच-31 पर अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक पलटा, तीन दुकान क्षतिग्रस्त

एनएच-31 पर अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक पलटा, तीन दुकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर अहले सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी. जब कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. पास स्थित तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा. गनीमत रही कि घटना के समय दुकानों में मौजूद लोग बाल-बाल बच गये. किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब छह बजे एनएच 31 फुलवरिया मोड़ के समीप ट्रक तेज गति में थी. अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकानों से जा टकरायी. वह पलट गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकानों के आगे लगे शटर, काउंटर और सामान क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे के बाद ट्रक से बड़ी मात्रा में कोयला सड़क पर बिखर गया. जिससे कुछ समय के लिए एनएच पर यातायात बाधित हो गया. वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर कोढ़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त दुकानों का जायजा लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी. इस हादसे में पप्पू साह की किराना दुकान, बंमबंम कुमार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान और पास स्थित नाई की दुकान को भारी क्षति पहुंची है. दुकानदारों के अनुसार दुकान में रखा सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तीनों दुकानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया. लोगों ने कहा, एनएच-31 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित परिचालन के कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं. प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. लोगों ने मांग की है कि इस मोड़ पर गति नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन