संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में 28 अप्रैल को लगेगा रोजगार कैंप

संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में 28 अप्रैल को लगेगा रोजगार कैंप
कटिहार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में आगामी 28 अप्रैल को डहेरिया स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा. रोजगार शिविर में निजी कंपनी भाग लेंगी तथा ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए योग्य अभ्यार्थियों का चयन प्रक्रिया पूरी करेगी. नियोजन पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निजी कंपनी की ओर से शिविर में निर्धारित पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर पद पर नियुक्ति की जायेगी. जिले के शिक्षित बेरोजगार पात्र युवकों से निर्धारित तिथि को भाग लेने की अपील करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि रोजगार शिविर में अपना आधार कार्ड, बायोडाटा, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं जिला नियोजनालय, कार्यालय के निबंधन की छाया प्रति के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते है. यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










