पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने समय-सारिणी में किया संशोधन

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपने नेटवर्क में कई मेल/एक्सप्रेस तथा यात्री ट्रेनों के समय में व्यापक संशोधन किया है.
कटिहार. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपने नेटवर्क में कई मेल/एक्सप्रेस तथा यात्री ट्रेनों के समय में व्यापक संशोधन किया है. जिसका उद्देश्य बेहतर समयबद्धता परिचालन दक्षता में वृद्धि तथा यात्रियों को तेज सेवाएं सुनिश्चित करना है. संशोधित समय-सारिणी अधिकांश सेवाओं के लिए 27 अप्रैल से लागू होगी. जबकि कुछ ट्रेनें 24 अप्रैल एवं 28 अप्रैल से नए समय के अनुसार संचालित होंगी. यह संशोधन कटिहार, अलीपुरद्वार, रंगिया, लामडिंग और तिनसुकिया सहित प्रमुख मंडलों को शामिल करते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाओं को कवर करता है. फरक्का एक्सप्रेस, तीस्ता तोर्सा एक्सप्रेस, कुलिक एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, पहाड़िया एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा डेमू यात्री सेवाओं सहित कई ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. ये समायोजन परिचालन दक्षता बढ़ाने, समयबद्धता में सुधार करने तथा विभिन्न खंडों के बीच संपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं. संशोधन से प्रभावित प्रमुख ट्रेनों में 15743/15744 बालुरघाट-बठिण्डा-बालुरघाट तथा 15733/15734 बालुरघाट- बठिण्डा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस, 13063/13064 हावड़ा-बालुरघाट-हावड़ा एक्सप्रेस, 13161/13162 कोलकाता-बालुरघाट-कोलकाता तेभागा एक्सप्रेस, 13053/13054 हावड़ा-राधिकापुर-हावड़ा कुलिक एक्सप्रेस, 15463/15464 बालुरघाट-हल्दीबाड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15719/15720 कटिहार-सिलीगुड़ी-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस (वाया बारसोई), 15710/15709 न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा टाउन-न्यू जलपाईगुड़ी, 13141/13142 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार-सियालदह तीस्ता तोर्सा एक्सप्रेस, 75705/75706 सिलीगुड़ी-राधिकापुर-सिलीगुड़ी डेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 15721/15722 न्यू जलपाईगुड़ी-दीघा-न्यू जलपाईगुड़ी पहाड़िया एक्सप्रेस सहित डेमू यात्री एवं अन्य संपर्क सेवाएं शामिल हैं. संशोधित समय-सारिणी के अंतर्गत तेज गति से संचालन और बेहतर समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु कई स्टेशनों पर समय संशोधन कर दिया गया है। उदाहरण के लिए, गंगारामपुर में समय 11:18/11:20 बजे से बदलकर 11:15/11:17 बजे कर दिया गया है, जबकि बुनियादपुर में समय 11:05/11:07 बजे से बदल कर 10:58/11:00 बजे किया गया है। इसी प्रकार कई खंडों में गति बढ़ाने के लिए ऐसे समायोजन किए गए हैं, जिससे यात्रा समय में कमी आई है, जबकि कुछ स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु समय यथावत रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




