बारसोई की पहली महिला एसडीएम बनी आकांक्षा आनंद

Updated at : 19 Aug 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई की पहली महिला एसडीएम बनी आकांक्षा आनंद

बारसोई की पहली महिला एसडीएम बनी आकांक्षा आनंद

विज्ञापन

कदवा. बारसोई अनुमंडल में पहली बार महिला एसडीएम आकांक्षा आनंद ने पदभार ग्रहण किया है. पहली बार महिला एसडीएम की नियुक्ति से सिर्फ महिलाओं में ही नहीं वरन पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल व्याप्त है. आइएएस पदाधिकारी आकांशा आनंद ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि अनुमंडल क्षेत्र की जनता से मेरा आत्मीय संबंध रहेगा. कानून व्यवस्था, शिक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. कदवा प्रखंड क्षेत्र के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जदयू नेता अंजार आलम, प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, जय प्रकाश साह, सोभन चंद्र दास, पूर्व प्रमुख रवि साह, धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मनोज मंडल, विनोद कुमार भगत, मनोज भारती आदि ने एसडीएम आकांशा आनंद को उनके पदस्थापन पर शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन