किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव लगा गार्डासिल एचपीवी टीका

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव लगा गार्डासिल एचपीवी टीका
कोढ़ा प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोलासी में 14 वर्ष पूर्ण कर चुके तथा 15 वर्ष तक के किशोरियों के लिए गार्डासिल एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है. टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ तथा भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में किशोरियों ने टीका लगया. इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी आमिर खान, एएनएम करुणा कुमारी, सोनम संगम, राजनंदनी कुमारी, अहेलिया देवी, एएफ एवं आशा कार्यकर्ता बेबी देवी उपस्थित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










