कब्रगाह से अवैध मिट्टी कटाई पर प्रशासनिक हस्तक्षेप से लगायी गयी रोक

Updated:
विज्ञापन
कब्रगाह से अवैध मिट्टी कटाई पर प्रशासनिक हस्तक्षेप से लगायी गयी रोक

कब्रगाह से अवैध मिट्टी कटाई पर प्रशासनिक हस्तक्षेप से लगायी गयी रोक

विज्ञापन

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी मुरादपुर पंचायत के बसुहार मजदिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह कब्रगाह से अवैध मिट्टी काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया. विवाद से दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मामला अंचल, थाना तक पहुंच गया. अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से कब्रगाह से तत्काल मिट्टी काटने पर रोक लगाने की मांग की. सीओ अनुपम कुमारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार जिप सदस्य उमेश यादव कब्रगाह के विवादित स्थल पर पहुंचे. अवैध मिट्टी काटने पर तत्काल रोक लगा दिया. आपसी सहमति के आधार पर विवाद का निबटारा किया गया. जानकारी अनुसार बसुहार मजदिया गांव का एक व्यक्ति कब्रगाह के भूमि को जलकर का जमीन बता कर अधिकार जताते आ रहा था. जलकर जमीन के उसी कागजी अधिकार के तहत कथित कब्रगाह के भूमि से अवैध मिट्टी का कटाई किया जा रहा था. जबकि अल्पसंख्यक समुदाय उस भूमि को देवीपुर का कब्रगाह होने का अधिकार रख रहा है. अल्पसंख्यक समुदाय का कहना था कि कब्रगाह से मिट्टी की कटाई होने से उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है. कब्रगाह जलकर दावेदारी का यह विवाद तकरीबन एक दशक से अधिक समय से चला आ रहा है. अनेकों बार के प्रशासनिक प्रयासों के बाद इस विवादित भूमि का निबटारा नहीं हो सका था. जानकारी अनुसार सीओ व थाना अध्यक्ष के प्रयासों के बाद फिलहाल इस विवादित भूमि का दोनों पक्षों में सहमति के अधार पर निबटारा किया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन