अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी कटाई को लेकर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरों को जब्त कर बलिया बेलौन थाना के हवाले कर दिया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा थाना में यह शिकायत की जा रही थी कि कुछ असामाजिक तत्व बिना अनुमति खेतों, नदी किनारे एवं अन्य स्थानों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की अवैध कटाई कर रहे हैं. इससे जहां एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है. दूसरी ओर ग्रामीणों की जमीन और रास्तों को भी क्षति हो रही है. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई की गयी है. खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के मिट्टी, बालू या अन्य खनिज का उत्खनन करना कानूनन अपराध है. गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन